कसया। बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ को शिकायत पत्र सौंपा। इसमें पुष्टाहार वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीडीपीओ ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शिकायत का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सामान्य परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काफी कम मात्र में पुष्टाहार जैसे दाल, दलिया और रिफाइन मिल रहा है। कम पुष्टाहार मिलने की वजह से लाभर्थियों में वितरण करना संभव नही है। जनवरी में मिले दाल, दलिया, चना दाल वितरण में अनियमितता होने पर कार्यकर्ताओं को पुष्टाहार वितरण करने में परेशानी उठानी पड़ी। शिकायती पत्र मिलने के बाद सीडीपीओ अनुपमा सिंह ने कहा कि उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई है। इनके समस्याओं का समाधान शीघ्र करा दिया जाएगा।
इस दौरान पुनिता सिंह, निर्मला देवी, मिना शर्मा, राधिका देवी, रेनू तिवारी, किरन मिश्रा, मेनका गोंड़, सुनीता यादव, कुमकुमलता श्रीवास्तव, शिब्बू सिंह आदि मौजूद रहीं।