फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की कराई मरम्मत

Tue, 19 Mar 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कस्बे के वार्ड नंबर आठ इंदिरानगर स्थित एक अंबेडकर की प्रतिमा को रविवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को पहुंचे कप्तानगंज एसओ ने उसकी मरम्मत कराई।
विज्ञापन


कस्बे के इंदिरानगर में स्थापित अंबेडकर की प्रतिमा को रविवार की रात कस्बा के ही कुछ अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। माहौल बिगड़ता देख लोगों ने इसकी जानकारी कप्तानगंज एसओ रामजकुमार बरवार को दी। एसओ मौके पर पहुंचे और और नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त अंबेडकर की प्रतिमा की मरम्मत कराई। उन्होंने हलका सिपाही को दोषी अराजकतत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें