फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता जागरूकता में आंगनबाड़ी की भूमिका महत्वपूर्ण

Wed, 19 Apr 2017 11:50 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
स्वच्छता जागरूकता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहां बाजार। मंसाछापर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय विशुनपुरा में बुधवार को आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता जागरूकता के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव स्वच्छता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत देवेंद्र मिश्र ने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। खुले में शौच से ही तमाम बीमारियां फैलती हैं। सीडीपीओ पूजा रानी ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जाकर महिलाओं को शौचालय के उपयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अगर खुले में शौच की प्रवृत्ति रुक जाए तो छेड़खानी व दुष्कर्म की घटनाओं में भी कमी आएगी। इस दौरान खंड प्रेरक धनंजय प्रताप सिंह, अरविंद चौबे, मुख्य सेविका मुन्नी गुप्ता, रमावती यादव, सावित्री देवी, सरस्वती गोंड़, निर्मला मिश्र, निर्मला पांडेय समेत तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें