फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एयरपोर्ट के निकट मिली प्राचीन दीवार

विज्ञापन
एयरपोर्ट के निकट नहकनी गांव में प्राचीन ईंट से बनी दीवार देखने के लिए लगी भीड़।संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
एयरपोर्ट के निकट मिली प्राचीन दीवार
विज्ञापन

कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास नकहनी गांव में काली मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए की जा रही खुदाई में प्राचीन ईंट से बनी दीवार मिली है। इससे गांव में कौतूहल है। दीवार की ईंट कुशीनगर के खंडहरों की ईंट से मिलती-जुलती है।
बृहस्पतिवार की सुबह गांव के काली मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए कार्य शुरू कराया गया। इसमें लगे मजदूर खुदाई कर रहे थे। उसी दौरान प्राचीन समय में बनने वाली ईंट की दीवार मिली। दीवार की ईंटें कुशीनगर महापरिनिर्वाण स्थली के आस-पास उपलब्ध खंडहर की ईंटों की तरह दिख रही हैं। क्षेत्र के लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कुशीनगर से जुड़ा हुआ अवशेष हो सकता है। यदि यह दीवार बुद्धकालीन निकली तो यहां भी पर्यटन केंद्र बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के पूर्व ग्रामप्रधान जितेंद्र राय ने इसकी सूचना भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कुशीनगर के अधिकारियों को दी है। इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कुशीनगर के संरक्षण सहायक सादाब खान ने बताया एक प्राचीन ईंटों का अवशेष प्राप्त होने की सूचना मिली है। फोटो देखने से यह कुशीनगर के प्राचीन स्मारकों की ईंटों की तरह है। फिलहाल यह संरक्षित क्षेत्र नहीं है। जिला प्रशासन, राज्य या केंद्र के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को इस संबंध में पत्र लिखता है तो विभाग खुदाई कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें