संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सब जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 13 से 16 अगस्त 2023 तक टाडा बुलंदशहर में आयोजित हुई। इसमें 35 किलोग्राम भार वर्ग में रामकोला के अमडरिया में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा आंचल गोंड ने स्वर्ण पदक जीता है।
स्वर्ण पदक विजेता आंचल गोंड के पिता शिवसागर गोड़ किसान हैं। पिता ने आंचल का नामांकन गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कराया। वहां तैनात शिक्षकों ने उसके भीतर छिपी प्रतिभा देख जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र से संपर्क किया। इसके बाद जिला व्यायाम शिक्षक ने आंचल को विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका दिया। इसका परिणाम रहा कि आंचल ने बुलंदशहर में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीत कर जिले का नाम रोशन किया।
उनके इस उपलब्धि पर बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, बीईओ राजेश कुमार, सुरेश बहादुर सिंह, दिनेश चौबे, ज्ञान वर्धन गोविंद राव, शंकर दयाल पाठक, योगेंद्र शुक्ल, ओपी त्रिपाठी, शमसुल अंसारी, धर्मेंद्र यादव आदि ने बधाई दी है।