फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट से महिला की मौत

Sat, 20 May 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही-बरवापट्टी मार्ग पर बावरिया मां स्थान के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

इलाज कराने बाइक से दुदही आ रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही-बरवापट्टी मार्ग पर बावरिया मां स्थान के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। यह महिला बाइक से दुदही में इलाज कराने आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार प्रांत के उल्टहवा गांव की निवासी रीता देवी (40) पत्नी छांगुर यादव अपने बेटे सूरज के साथ बाइक से दुदही इलाज कराने आ रही थीं। ये लोग दुदही नगर पंचायत के बावरिया मां स्थान पर पहुंचे थे, तभी विपरीत दिशा से गिट्टी लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गए। चूंकि नाली सड़क से सटकर बनी है। पटरी नहीं है।इसलिए बाइक चला रहा सूरज ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गया।
विज्ञापन

रीता देवी सड़क की तरफ गिर गईं, जिससे ट्राॅली का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


नाली गलत तरीके से बनाने का आरोप
दुदही। घटनास्थल पर मौजूद राजेश गुप्ता, सलामत, अमीर, ग्यासुद्दीन आदि का आरोप था कि नगर पंचायत के कर्मियों की मनमानी के चलते यह दुर्घटना हुई है। यहां सड़क पहले से ही पतली है, नगर पंचायत की ओर से सड़क के किनारे दो फीट भी पटरी नहीं छोड़ी गई है। आनन-फानन चुनाव के समय नाली गलत तरीके से बनवा दी गई, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गाड़ियों के आने पर दुर्घटना हो जा रही है। लोगों का कहना था कि महिला की मौत भी इसी चलते हुई है। लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें