मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गांव के नौका टोले में बृहस्पतिवार की रात एक झोपड़ी के घर में चोरी हो गई। चोर फूस की बनी टाट हटाकर घर में घुसे और उसमें रखा आभूषण समेत अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नौका टोला निवासी लालजी प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार की रात परिवार के लोग सो रहे थे। देर रात चोर टाट हटाकर घर में दाखिल हुआ और सोने व चांदी के आभूषण और पीएम आवास निर्माण कराने के लिए रखा 50 हजार रुपये उठा ले गया। इस संबंध में कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद