फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 18 May 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गौराखोर गांव की घटना
मृतका के ससुरालवालों ने शव का किया अंतिम संस्कार
मृतका के पति और सास को पुलिस ने हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी।
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के गौराखोर गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। ससुराल के लोगों ने शव का अंतिम सस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के विजयपुर थाना के महुआरी बाजार निवासी नीपू तिवारी ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि अपनी बहन गुड्डी तिवारी की शादी तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गौराखोर गांव के निवासी रुनु तिवारी के साथ की थी। वह मजदूरी करता है और शुरू से ही नशे का आदी है। नशे की हालत में वह हमेशा उनकी बहन को मारता-पीटता था।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार की रात को भी वह शराब के नशे में घर आया और बहन को मारा-पीटा। आरोप है कि उसके बाद फंदा लगाकर उनकी बहन को मार डाला। उसके बाद बिना सूचना दिए सुबह दाह संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह मृतका के ससुराल पहुंचकर परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों से पूछताछ किए। मृतका का 14 वर्ष का पुत्र पवन है। पुलिस ने पति रुनु और उसकी मां को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें