फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवकली में बनेगा अंडरपास, खर्च होंगे छह करोड़

Mon, 14 Apr 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। देवकली उर्फ चकिया गांव के सामने अंडरपास का निर्माण होगा। इस निर्माण कार्य पर छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। सांसद ने अंडरपास निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आधारशिला रखी। देवकली उर्फ चकिया गांव के एक तरफ रेल लाइन और दो दूसरी तरफ बड़ी नहर है। गांव के सामने से गुजरे रेल लाइन के पास रेलवे फाटक नहीं होने पर गांव के लोग या तो करीत तीन किलोमीटर दूरी तय कर बोदरवार आते थे या जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करते थे। लोग गोरखपुर-नरकटिया मार्ग स्थित गांव के सामने अंडरपास बनाने के लिए काफी समय से मांग कर रहे थे। इसके लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अलावा रेलवे के उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र भी लिख चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें