फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, दो छात्र घायल

Wed, 23 Aug 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास मंगलवार की शाम को रामकोला-कसया मार्ग को पार करते समय एक बुजुर्ग को बाइक की ठोकर लग गई। इससे बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी 70 वर्षीय रामधनी यादव गांव के सामने रामकोला-कसया मार्ग को पार कर रहे थे। तभी कसया से पढ़कर लौट रहे अहिरौली राय निवासी आयुष व श्रेयांश की बाइक से ठोकर लग गई। बाइक सवार छात्र सहित तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को कसया अस्पताल भेजवाया जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रामधनी यादव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया,
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि आयुष 19 वर्ष की हालत गंभीर होने पर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। श्रेयांश का इलाज कसया में चल रहा है। इस संबंध में एसओ डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें