फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक ही रात दो घरों से 11 लाख नकदी और आभूषण चोरी

Wed, 23 Aug 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र सिंगहा गांव में सोमवार की रात हुई चोरी की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव में सोमवार की रात को दो घर में चोरी हो गई। घर में घुसे चोर गृहस्वामी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर 11 लाख रुपये नकदी और करीब 60 लाख रुपये की कीमत का आभूषण उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

सिंगहा गांव के स्कूल टोला निवासी बिकाऊ खरवार के घर में सोमवार की देर रात बिजली कटने के बाद घर के दरवाजे के सामने चार पाईं डालकर सो गए। बिजली आने पर पंखा लेने उनका लड़का कमरे में गया तो देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा है। अटैची में रखा 20 हजार नकदी और आभूषण गायब थे।
विज्ञापन

उनके घर से करीब सौ मीटर दूरी समरजीत शाही के घर को भी चोरी हुई। चोर उनके घर का मुख्य दरवाजा और बाहर बरामदे में बने कमरे में सोएं गृहस्वामी का दरवाजा बाहर से बंद कर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। इसके बाद घर में रखा 10 लाख 80 हज़ार रुपये नकद और करीब 60 लाख कीमत के आभूषण उठा ले गए। दूसरे कमरे में सो रहे परिवार के लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लगी।
समरजीत शाही ने बताया कि भोर में गांव की कुछ महिलाएं टहलने के लिए जा रहीं थीं। उस समय घर के पीछे छत पर किसी व्यक्ति को देख शोर मचाईं। शोर सुनकर बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोले तो कमरा बाहर से बंद मिला। गांव के लोगों ने दरवाजा खोला। तब तक चोर भाग चुके थे।
इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार की सुबह पहुंची रामकोला पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। मौके पर पहुंची फोरेंसिक और डॉग स्क्वाॅड टीम ने दोनों घरों की छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से सैंपल इकट्ठा किया। समरजीत शाही के घर से निकल कर खोजी कुत्ता गांव के पश्चिम गन्ने के खेत के पास पहुंचा, वहां पर एक अंगूठी गिरी मिली। पुलिस टीम ने डॉग स्क्वाॅड के साथ काफी दूर तक खेतों में छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

कोट

चोरी होने की जानकारी पर गांव में पहुंच कर पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली गई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन



- अखिलेश सिंह, एसएचओ, रामकोला।



दुकान के घर में चोरी

पडरौना। अहिरौली बाजार स्थित एक दुकानदार के घर में सोमवार की रात चोरी हो गई। चोर छत के रास्ते घर में घुसे चोर नकदी और आभूषण उठा ले गए।
अहिरौली बाजार निवासी विशाल गुप्ता बाजार स्थित घर में किराने की दुकान चलाते हैं। उसी मकान में वे परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की रात गर्मी अधिक होने के कारण सीढ़ी पर लगे खिड़की का दरवाजा खुला हुआ छोड़ दिए थे। छत के रास्ते घर में घुसे चोर दुकान के काउंटर में रखा 31 हजार रुपए नगदी, एक सोने का मंगलसूत्र, चांदी का करधन सहित अन्य आभूषण उठा ले गए। उन्होंने अहिरौली बाजार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ अहिरौली बाजार श्रीप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें