फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खेलते-खेलते हाईवे पर पहुंच गई मासूम, वाहन की टक्कर से मौत

Thu, 19 Jun 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ मौसी के घर आई एक तीन वर्षीय बच्ची खेलते हुए हाईवे पर पहुंच गई। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। सेंदुरिया बुजुर्ग गांव निवासी मुकीम ने पटहेरवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि पत्नी समीउन नेशा अपनी तीन वर्षीय बेटी नादिया को लेकर अपनी बहन के घर पटहेरिया उर्फ शहदौली गांव गई थी। बुधवार को सुबह बेटी खेलते समय फोरलेन पर चली गई। इस दौरान वह किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। काफी प्रयास के बाद थाने पहुंचे पिता ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। बच्ची अपनी मां के साथ आई थी। मां मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें