खडडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पोती बीते 31 दिसंबर की रात में घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश संभावित जगहों पर किया, लेकिन पता नहीं चल पाया। महिला ने बताया है कि थाना क्षेत्र के ही भजन छपरा गांव निवासी जोगेंद्र ने मोबाइल पर फोन करके गायब हुई लड़की के बारे में पता होने की बात कही थी, जब उसके घर पहुंचे तो वह नहीं मिला और जिस नंबर से बात की थी, वह भी बंद मिला।