देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंधी मिल कॉलोनी के रहने वाले कृष्ण प्रताप सिंह पर दो दिन पहले कुछ लोगों ने लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें शनिवार को पुलिस ने वार्ड के अमन खान व आदित्य कुमार व देवरही टोला निवासी आकाश पटेल के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।