पटहेरवा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव निवासी पांच लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। बलुआ तकिया गांव निवासी सरोज देवी ने कोर्ट में दाखिल वाद में बताया था कि 27 दिसंबर 2024 को वह घर में अकेली थीं। उसी दौरान बगल के विंध्यासिनी, निकिता सहित अन्य लोग उनके दरवाजे पर आकर अपशब्द बोलते हुए उनके बैनामा ली गई जमीन पर कब्जा करने लगे।
उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें लाठी, डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की सूचना पटहेरवा पुलिस व एसपी को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।