फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जंगली जानवर के हमले से बुजुर्ग महिला घायल

Sat, 27 Dec 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र के सिरसिया बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार की देर रात घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग महिला का शोर सुनकर आए परिवार के लोगों ने उन्हें नेबुआ नौरंगिया सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। सिरसिया बुजुर्ग गांव निवासी 65 वर्षीय लीलावती देवी बृहस्पतिवार की रात अपने घर में सो रहीं थी। रात करीब 12 बजे किसी जानवर ने उन पर हमला कर दिया।
इसमें उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं है। महिला की चीख-पुकार सुनकर वहां आए परिजनों ने किसी तरह जानवर को भगाए। परिजनों ने बताया कि महिला पर हमला करने वाला जानवारी सियार की तरह दिख रहा था। परिजन घायल महिला को नेबुआ नौरंगिया सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर शुक्रवार की सुबह खड्डा रेंजर अमृता सिंह के निर्देश पर पहुंची वन विभाग की टीम हमला करने वाले जानवर की तलास में जुटी है। रेंजर ने बताया कि अभी हमला करने वाले जानवार की पहचान नही हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें