कप्तानगंज। निजी स्कूल में ड्यूटी पर जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को रसोई गैस सिलिंडर लेेकर जा रहे ट्रक ने बृहस्पतिवार को कुचल दिया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना के बाद परिजन और स्कूल के स्टाफ भी मौके पर पहुंच गए। कस्बे के डीसीएफ चौक पर तड़के गैस सिलेंडर लदी ट्रक ने साइकिल सवार 60 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया। एंबुलेंस से लोग उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार विशुनपुर निवासी 60 वर्षीय ललई शर्मा कप्तानगंज के एक निजी स्कूल में बस में कंडक्टर का काम करते हैं।