साखोपार। कसया थाना क्षेत्र के साखोपार में बुधवार को हुए मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रविवार को मृत्यु हो गई। साखोपार निवासी रावत ड्राइवर (60) बाजार में कुछ खरीदारी करने आये थे। शाम को कसया पडरौना मार्ग पर बाइक की चपेट में आ गए थे। हादसे में रावत के सिर में गहरा घाव हो गया था। प्राथमिक इलाज के बाद रावत की स्थिति को गंभीर देखते हुए डाक्टर उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। रावत आजीविका के लिए ड्राइवर का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी कुसुम देवी केअलावा केवल चार लड़कियां ही हैं। सबकी शादी करने के बाद पत्नी के साथ गुजारा करते थे। कसया इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि जानकारी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम वहीं गोरखपुर में होगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।