नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के घुघली-नौरंगिया मार्ग स्थित हरपुर लालाडीह के पास शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को ठोकर मार दिया। इसमें साइकिल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को कोटवा सीएचसी भेजवाया, जहां हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर घटना के बाद मौका पाकर बाइक सवार भाग गए।
कोटवा निवासी 65 वर्षीय मुस्तकीम साइकिल से घर जा रहे थे। अभी वे हरपुर लालाडीह मोड़ के पास पहुंचे थे कि तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर उन्हें ठोकर मार दिया। इससे साइकिल सवार मुस्कीम गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उन्हें कोटवा सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।