फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला को मिली धमकी, 'मधुरिया चौकी से बोल रहा हूं, मुकदमा लिख दूंगा', ऑडियो वायरल

Tue, 03 Sep 2024 11:13 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तुर्कपट्टी

सार

दो मिनट 58 सेकेंड के वायरल ऑडियो की शुरुआत में एक व्यक्ति एक महिला को फोन कर यह कहता है कि वह मधुरिया चौकी से बोल रहा है। तुम नूर सलाम के परिवार से बोल रही हो। उससे बात कराओ। महिला ने जब इन्कार किया तो फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह आपके पति हैं तो उनसे बात करा दीजिए।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्कपट्टी थाना के मधुरिया चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी के निजी चालक व एक महिला के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोमवार को वायरल हो गया। ऑडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के लोगों का कहना है कि थाने को दलाल व चौकी को एक निजी वाहन चालक चला रहा है। चर्चा तो यह भी है कि थाना क्षेत्र में होने वाली घटनाओं की एफआईआर दर्ज नहीं होने से पीड़ितों का तुर्कपट्टी पुलिस से भरोसा उठ गया है।

दो मिनट 58 सेकेंड के वायरल ऑडियो की शुरुआत में एक व्यक्ति एक महिला को फोन कर यह कहता है कि वह मधुरिया चौकी से बोल रहा है। तुम नूर सलाम के परिवार से बोल रही हो। उससे बात कराओ। महिला ने जब इन्कार किया तो फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह आपके पति हैं तो उनसे बात करा दीजिए।

विज्ञापन


महिला ने मना करते हुए कहा कि उसका खुद पति से केस चल रहा है। उसने महिला पर दबाव बनाते हुए कहा कि जब वह घर आए तो कहना कि चौकी पर आकर मिले। महिला ने फिर इन्कार करते हुए यह कहा कि नूरसलाम की पत्नी उसके घर पर है। उसी से बात कर पूछ लें और पता करें कि वह कहां है।

फोन करने वाले व्यक्ति से आजिज महिला ने फिजूल की बात न करने और फिर दोबारा फोन करने से मना किया तो उसने महिला को धमकी देते हुए मुकदमा लिख देने की बात कही। महिला ने फोन कॉल रिकॉर्ड करते हुए एसपी से शिकायत कर कार्रवाई कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति का तेवर नरम पड़ गया। ऑडियो वायरल होने के बाद लोगों ने चौकी प्रभारी के निजी चालक पर फोन करने का आरोप लगाया है। लोगों के अनुसार, चौकी प्रभारी का निजी चालक अक्सर लोगों को फोन कर परेशान करता है।

खुद को कभी सिपाही बताता है तो कभी मुकदमा तक लिखवाने की धमकी देता है। इस संबंध में एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पता कराया जा रहा है। थाने व चौकी पर प्राइवेट व्यक्तियों का हस्तक्षेप मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें