नेबुआ नौरंगिया। खड्डा तहसील क्षेत्र के गुलरिहा गांव के प्राचीन शिव मंदिर समिति के सदस्यों ने गांव के ही कुछ लोगों पर मंदिर की जमीन में लगे बांस को काटने और अतिक्रमण करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। गुलरिहा गांव के कमलेश, गदाधर तिवारी, जयप्रकाश ओझा आदि ने मुख्यमंत्री को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि गांव के प्राचीन शिव मंदिर की भूमि में लगे बांस को कुछ लोग जबरन कटवा रहे हैं। ठेले और गुमटी रखकर मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण भी कर लिया है। मंदिर की कमेटी ने इसका विरोध किया तो सभी मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।