फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया चौकी की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर पीछा कर दहारीपट्टी गांव से एक पशु तस्कर को पशुओं से लदे पिकअप के साथ पकड़ा। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बताया कि एक पिकअप पर तीन गोवंशीय पशुओं को लेकर तस्कर फाजिलनगर की ओर जा रहा था। किसी ने उसकी सूचना मधुरिया पुलिस चौकी को दे दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल व उपनिरीक्षक पंकज सिंह चौकी के सामने हाइवे पर घेराबंदी कर उसका इंतजार करने लगे। पशु तस्कर सामने पुलिस देख 100 मीटर पहले ही गाड़ी पीछे घूमा धुनवलिया की तरफ भागने लगा। पुलिस भी उसका पीछा करने लगी। चौराहा व्यस्त देख पुन: वह मधुरिया नहर की पगडंडी पकड़ रहसू बाजार की तरफ भागने लगा कि चौराहे पर मौजूद लोगों ने ईट पत्थर चला उसका शीशा तोड़ दिया। दहारीपट्टी गांव के सामने सड़क किनारे लगी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़कर उसकी गाड़ी फंस गई। वह गाड़ी से उतरकर खेत की तरफ भागने लगा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। इस दौरान कई जगह दुर्घटना होने से बची। पिकअप में तीन पशु थे। पकड़े गए पशु तस्कर की पहचान तरयासुजान थाने के सलेमगढ़ पासी टोला के मुमताज के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें