फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तरयासुजान थाने का एसपी ने किया निरीक्षण

Tue, 23 May 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तरयासुजान थाने का निरीक्षण करते एसपी धवल जायसवाल व अन्य।संवाद
विज्ञापन
एसपी ने तरयासुजान थाने के रजिस्टर का किया मुआयना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमगढ। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को तरयासुजान थाने का निरीक्षक किया। अचानक एसपी की गाड़ी देख थाने की पुलिस अलर्ट हो गई। आनन-फानन वर्दी सही करते हुए अपने स्थानों पर तैनात हो गए। एसपी ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तरयासुजान पुलिस के कार्यप्रणाली से संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन

मंगलवार के दिन करीब चार बजे पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल अचानक तरयासुजान थाना में पहुंचे। कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या, बलवा से संबंधित रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। इसे बेहतर तरीके से रखने के लिए निर्देश दिए। अन्य पुलिसकर्मियों को आम लोगों से ठीक से बात करने व समस्या का जल्द निस्तारण का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें