फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्रा से गैंगरेप के बाद वीडियो बनाने वाला एक आरोपी भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। नौ माह पहले तरयासुजान थाना क्षेत्र की एक छात्रा से गैंगरेप के बाद वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को छात्रा के पिता ने तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी कक्षा आठ में पढ़ने वाली बेटी के साथ एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था और उसका वीडियो बना लिया था। नौ माह बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने फोनकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने तहरीर देकर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया था। एक आरोपी अंकित राय निवासी तरया बैकुंठ को तरया लच्छीराय से मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तरयासुजान थानाध्यक्ष आरके सिंह ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने और जेल भेजने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें