कसया। भाजपा नेता और कुशीनगर एयरपोर्ट सलाहकार समिति सदस्य ओमप्रकाश जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रक देकर कुशीनगर को मेट्रो सेवा से जोड़ने और परिवहन मंत्री को पत्रक देकर कसया बस स्टेशन को सुविधाओं से सुसज्जित करने की मांग की। इसके अलावा कुशीनगर से लखनऊ, दिल्ली तक एसी बस सेवा शुरू करने की मांग की। उन्होंने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से भेंट कर उन्हें श्रीराम दरबार का चित्र देकर शुभकामनाएं दी।