फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाने के अलावा अन्य कार्य नहीं करेंगे शिक्षक

Sat, 19 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष अरुणेन्द्र राय ने कहा कि शासन की ओर से निर्धारित कार्यों को बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षक करते रहे हैं। परन्तु पंचायत चुनाव के कारण लंबे समय से विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारु तरीके से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालयों में वर्ष में कम से कम 240 दिन का शिक्षण कार्य होना जरूरी है जबकि अब तक मात्र 141 दिन ही विद्यालयों में शिक्षण कार्य हो सका है। उन्होंने अधिकारियों से प्राथमिक शिक्षकों से बच्चों को पढ़ाने के अलावा अन्य कार्य नहीं लिए जाने की मांग की।
जूनियर हाईस्कूल के ब्लॉक अध्यक्ष बांके बिहारी ने कहा कि 31 मार्च 2016 तक दुदही क्षेत्र में कार्यरत शिक्षक शिक्षण कार्य से हटकर अन्य कार्य नहीं कर पाएंगे। बैठक में बच्चों को पढ़ाने के अलावा अन्य कार्य नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद शिक्षकों ने एसडीएम और तहसीलदार को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में नूर मोहम्मद, रामनिवास जायसवाल, नीरज सिंह, अशोक यादव, सुनील कुमार, राधाकृष्ण, प्रमोद मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें