फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हैदराबाद से शव लेकर आई एंबुलेंस को रोका, मुआवजे की मांग

Fri, 25 Jul 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव मथौली में बृहस्पतिवार को हैदराबाद में मृत युवक की लाश लेकर गांव आये एंबुलेंस को ग्रामीणों ने मुआवजा के लिए रोक रखा है। मृत युवक सेंटरिंग का काम करते समय गिर घायल हो गया था।इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार युवक को बुलाकर हैदराबाद काम पर ले गया था। बिना मुआवजा के ही लाश घर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर ग्रामीणों व घर वालों से बात कर मामले का पटाक्षेप कराया। पटहेरवा के गांव मथौली निवासी स्वामी नाथ प्रसाद (45) के घरवालों ने बताया कि गांव से ठेकेदार के साथ सात माह पूर्व हैदराबाद बिल्डिंग निर्माण कार्य करने गया था। वहां बिल्डिंग के सेंटरिंग कार्य करते समय 20 जुलाई को गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हास्पिटल ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई थी। ठेकेदार युवक की लाश को उसके चचेरे भाई के साथ एंबुलेंस से गांव भेज दिया। एंबुलेंस लाश लेकर बृहस्पतिवार को गांव पहुंची। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को रोक लिया और ठेकेदार से मुआवजा की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें