फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में पढ़ी अलविदा की नमाज, कोरोना संकट से मुक्ति की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में पढ़ी अलविदा की नमाज, कोरोना संकट से मुक्ति की मांगी दुआ
विज्ञापन

पडरौना। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज घरों में ही पढ़ी गई। इसके लिए प्रशासन ने पहले से ही थानावार पीस कमेटी की बैठक कर मुस्लिम धर्मगुरुओं से अपील की थी। शुक्रवार दोपहर में निर्धारित समय पर लोगों ने अपने घर में ही नमाज पढ़ी और मुल्क व आवाम की खुशहाली तथा कोरोना संकट से निजात की दुआ मांगी। इस दौरान प्रशासनिक अफसर भी सक्रिय रहे।
अलविदा की नमाज व ईद के दौरान भी लॉकडाउन का पालन कराने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए प्रशासन ने एक सप्ताह पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। शुक्रवार की सुबह जिले की सभी मस्जिदों से अलविदा की नमाज लोग घर में ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पढ़ने का प्रचार कराया गया। मुस्लिम धर्मगुरुओं का कहना था कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश व समाज हित में सामूहिक रूप से नमाज नहीं पढ़ने का निर्णय लिया गया है। रोजेदारों ने इसका अक्षरश: पालन करते हुए अपने घर में ही नमाज पढ़ी।
विज्ञापन

दोपहर में डीएम भूपेंद्र एस चौधरी व एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने पडरौना नगर के छावनी समेत कई मस्जिदों का निरीक्षण किया और वहां के मौलवी से अपील की कि देश व समाज हित में इस बार अलविदा व ईद की नमाज भी घर में ही पढ़ें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। पडरौना के कोतवाल पवन कुमार सिंह ने भी नगर क्षेत्र की सभी मस्जिदों में जाकर वहां के मौलवी से अलविदा की नमाज घर में ही पढ़ने का आह्वान किया।
बड़हरागंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सभी गांवों में अलविदा की नमाज घरों में पढ़ी गई। लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए देश व दुनिया की सलामती के साथ ही महामारी से बचाने की दुआ की।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही, दाहूगंज, वेलवारीपट्टी, परसा, पिपरा मुस्तकिल अगरवा, मेंहदिया, बभनौली, डफाली टोला, विशुनपुरा, कतौरा, सिराज नगर, अवदान टोला, जानकीनगर, तुर्कवलिया, टिकुलिया, सुमही संग्राम सहित अन्य गांवों में स्थित मस्जिदों में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने अपने-अपने घर में ही अलविदा की नमाज पढ़ी।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार अलविदा की नमाज को देखते हुए पुलिस ने सभी मस्जिदों पर निगरानी रखी। कस्बा इंचार्ज अजय पटेल ने सभी मस्जिदों में पहुंचकर भीड़ नहीं जुटाने की अपील की। रोजेदारों ने घर में रहकर ही अलविदा की नमाज पढ़ी। कोहरगड्डी, बरवारतनपुर, गड़हिया बसंतपुर, भुजौली बाजार, करदह, बंजारीपट्टी, सोनबरसा, रामपुर गोनहा, तुर्कहां, जखिनिया, बसडीला, हनुमानगंज इलाके के बुलहवा, छितौनी, बेलवनिया आदि जगहों पर घर में ही नमाज पढ़ी गई। एसडीएम कोमल यादव, तहसीलदार डा.एसके राय, नायब तहसीलदार रवि यादव, एसओ खड्डा रामकृष्ण यादव, एसओ हनुमानगंज जयप्रकाश पाठक, एसएसआई पीके सिंह, एसआई जीतबहादुर यादव, दीनानाथ पांडेय, राजेश कुमार आदि अपने-अपने इलाके में मुस्तैद दिखे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की सभी मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही। एसओ ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने कई जगह मस्जिदों का निरीक्षण करके लोगों से घर में ही नमाज पढ़ने की अपील की। रोजेदारों ने घर में ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज पढ़ी। चौकी इंचार्ज रितेश कुमार सिंह, एसआई विजय शंकर सिंह, एसआई सुनील कुमार सिंह, एसआई महेंद्र यादव, अरविंद कुमार राय, श्रीनिवास सिंह, डब्लू कुमार, आलोक प्रताप सिंह, क्षमा सिंह आदि पुलिस कर्मी गश्त पर रहे।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अपने घर में ही पढ़ी। लालाछपरा, भटवलिया, लक्ष्मीगंज, सपहा, धोधरही, देवरिया बाबू, सहजौली, रामपुर भाठ आदि जगहों पर मस्जिदों में सन्नाटा रहा। लक्ष्मीगंज चौकी प्रभारी देशराज ने बताया कि मस्जिद के इमाम और कमेटी के सदस्यों ने रोजेदारों को पहले ही बता दिया था कि नमाज घर में ही पढ़ी जाएगी।
गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में अलविदा की नमाज घर में ही पढ़ी गई। एसओ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने राजापाकड़, गांगीटीकर, बैरागी पट्टी, सोंदिया बुजुर्ग, अवरवां सोफीगंज, मठिया आदि गांवों का निरीक्षण किया। लोगों ने घर में ही नमाज पढ़कर सबकी खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के लक्ष्मीपुर, नरायनपुर, फरदहा, हर्रैया, मथौली बाजार, लोहेपार, अजीज नगर, गौनरिया, सिरसिया, बहुआस, खैरटवा आदि गांवों में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घर में ही नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें