फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन विवाद में घर जलाने का लगाया आरोप

Thu, 08 Jun 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मठिया आलम की महिला ने लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मठिया आलम की निवासी एक महिला ने अपने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीन के विवाद में घर जलाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दो सप्ताह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
मठिया आलम की निवासी सिंगारी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कौआसार-पकड़ियार मार्ग के बगल में बाड़ी टोला के पास 12 वर्षों से झोपड़ी डालकर बच्चों के साथ रहती हैं। उनके पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

बताया कि 20 मई को वह रिश्तेदारी में गई थीं। सिर्फ बच्चे ही घर पर थे। रात में उनका घर जल गया। घर में बेटी की विदाई के लिए रखा सामान भी जल गया। घटना की जानकारी पति को दी। उनके घर आने के बाद 23 मई को थाने में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर जमीन के विवाद के चलते घर जलाने का आरोप लगाया। घर जल जाने के बाद से पीड़ित परिवार इस चिलचिलाती धूप में प्लास्टिक तानकर गुजारा कर रहा है। वह दिन में पेड़ों की छांव में तो रात में प्लास्टिक के नीचे दिन गुजारने को विवश हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आग लगने की घटना के समय मौके पर पुलिस पहुंची थी तो परिवार ने अज्ञात कारणों से आग लगने की बात कही थी। लेखपाल की रिपोर्ट में भी परिवार ने यही बयान दर्ज कराया है। बाद में जमीन के विवाद के चलते महिला कुछ लोगों पर मनगढ़ंत आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें