फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जनसुनवाई में लापरवाही पर सेवरही के थानाध्यक्ष निलंबित

Thu, 08 Jun 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना/तमकुहीरोड। पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार की शाम जन सुनवाई में लापरवाही और शिथिलता बरतने पर सेवरही के थानाध्यक्ष संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दो दिन पहले विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवरही के चौकी प्रभारी मंगेश कुमार मिश्र को भी निलंबित कर दिया गया था। इसी दिन तुर्कपट्टी थाने में दो सिपाही टाइल्स से संबंधित विवाद की सूचना उच्चधिकारियों को नहीं देने और स्वयं मामले का निस्तारण करने पर निलंबित कर दिए गए थे। लगातार इस निलंबन की कार्रवाई से पुलिस महकमा में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिसकर्मियों की कार्य प्रणाली पर विशेष नजर रहती है। थानों पर जनसुनवाई न करने वाले थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अपराधों पर नियंत्रण व अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें