फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन विवाद में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी में कैद

Thu, 26 Feb 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में जमीन को लेकर बुधवार सुबह विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान तीन लोगों ने विवादित जमीन पर लगे टिनशेड और बल्ली तोड़ दिए। पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़िता जीउती ने तहरीर दी है कि पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पहले भी इस मामले में तहसील न्यायालय में कार्रवाई हो चुकी है और विवादित भूमि से कुछ लोगों के नाम कट चुके हैं। इसके बावजूद बुधवार सुबह करीब 6:45 बजे तीन लोग मौके पर पहुंचे और जमीन पर लगे टीन शेड और बल्ली उखाड़ दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर पीड़िता व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज किए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें