फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्रा की मौत के बाद पंचायत में समझौते का आरोप, गांव में चर्चाएं तेज

विज्ञापन
रामपुर भाठ अहिर टोली की रहने वाली छात्रा नेहा की मौत के बाद बीमार पडी मां अंजू देवी।संवाद
विज्ञापन
रामकोला। महुअवां जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात की छात्रा नेहा की मौत के बाद गांव में कथित पंचायत और रुपये के लेनदेन की चर्चाएं तेज हैं। आरोप है कि मामले को शांत कराने के लिए परिवार और दूसरे पक्ष के बीच समझौता कराया गया।
विज्ञापन

चर्चा है कि यह समझौता पंचों के माध्यम से 1.61 लाख रुपये में तय हुआ। इसमें घटना के बाद परिजनों को 21 हजार रुपये दिए जाने का दावा किया जा रहा है। शेष रकम अभी बाकी बताई जा रही है। पंचायत और रकम लेने के सवाल पर छात्रा के दादा चुप हैं। वहीं, बेटी की मौत के बाद बीमार मां अंजू देवी न्याय की मांग कर रही हैं।
शिक्षक पर कार्रवाई और जांच

बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक योगेंद्र श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। विभाग ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति भी गठित की है। विभागीय स्तर पर शिक्षक की अनुपस्थिति समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक पर कार्रवाई के बाद समझौते के लिए दबाव बनाया गया। उनका यह भी आरोप है कि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

मां का समझौते से इन्कार
अंजू देवी ने शुक्रवार को बताया कि कोई समझौता नहीं हुआ है। वह बेटी की मौत के बाद से भोजन नहीं कर रही हैं और उनकी तबीयत बिगड़ रही है। अंजू देवी का कहना है कि दबाव बनाकर विभागीय अधिकारी कार्रवाई से बच रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें