खेत से लौट रही युवती से छेड़खानी का आरोप
गोड़रिया। विशनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से लौट रही युवती के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़खानी की। युवती ने विरोध किया तो बाइक सवार उसका दुपट्टा खींचकर भाग निकले। घर आकर युवती ने पूरी बात बताई तो पिता ने तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
इस संबंध में एसओ बृजेश मिश्रा ने बताया कि घटना सोमवार की बात बताई जा रही है लेकिन तहरीर मंगलवार को आई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। छानबीन कर कार्रवाई होगी।