फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रमाणपत्र सत्यापन के नाम पर रुपये लेने का आरोप

Fri, 15 Mar 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के एक महाविद्यालय की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के रजिस्ट्रार को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन पर प्रमाणपत्र सत्यापन के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


महाविद्यालय की छात्रा शोभा चौरसिया ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत निशुल्क स्मार्ट फोन का वितरण हो रहा है। लेकिन, महाविद्यालय की तरफ से स्मार्ट फोन देने के लिए प्रमाणपत्र के सत्यापन के नाम पर 500 रुपये रुपये की वसूली की जा रही है। उन्होंने शिकायत की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें