फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की चपेट में आए साइकिल सवार की मौत

Fri, 15 Mar 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित बगही कुटी के पास बृहस्पतिवार की सुबह किसी वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रजवटिया निवासी केदार सिंह (60) बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से बगही स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तौल कराने जा रहे थे। बगही कुटी के पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों की सूचना पर परिजन उन्हें तमकुहीराज सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें