हाटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में स्टाफ नर्स ने प्रसूता के परिजनों से प्रसव के नाम पर पैसे ले लिए। पति ने लिखित रूप से सीएमओ से की है।
शिकायती पत्र में उसने बताया है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने उनकी पत्नी के प्रसव के लिए पहले दस हजार रुपये मांगे। नगद रुपये नहीं होने पर यूपीआई से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। प्रसव के बाद शेष रुपये के लिए दबाव बनाया, शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी है। हाटा नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 शारदा नगर ढाढ़ा बुजुर्ग के रहने वाले बृजेश यादव की पत्नी ममता देवी को दिनांक 13 जनवरी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उन्हें लेकर हाटा सीएचसी के प्रसव केंद्र पर पहुंचे, जहां स्टाफ नर्स संध्या सिंह ने तैनात थी। बृजेश यादव ने बताया कि संख्या सिंह ने कहा कि प्रसव के लिए 10 हजार रुपये खर्च लगेगा।
पत्नी की प्रसव पीड़ा को देखते हुए बृजेश ने 2500 रुपये नकद और एक हजार रुपये स्टाफ नर्स के खाते में यूपीआई से ट्रांसफर कर दिया। कुछ घंटे बाद बृजेश की पत्नी का बच्चा पैदा हो गया। आरोप है कि स्टाफ नर्स ने शेष 6500 रुपये मांगने लगी। इसके बाद बृजेश यादव ने सीएमओ से शिकायत की है।
सीएचसी हाटा के प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।ी