फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ना किसानों के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप

Sat, 23 Dec 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। बांसगांव जमुआन बाजार में शुक्रवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सभा किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर गन्ना किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए तीन सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान घटतौली और पर्ची की समस्या से परेशान है। उन्होंने गन्ना मिल महाप्रबंधक से गन्ना मूल्य 450 रुपये करने, घटतौली बंद करने और पर्ची पर नौ क्विंटल, 18 क्विंटल और 27 क्विंटल की बाध्यता समाप्त करने करने की मांग की। इस दौरान अनिल पटेल, वकील गुप्ता, संजय कुशवाहा, दिनेश गुप्ता, गाम्हा यादव, भोला चौहान, विनोद प्रसाद, श्रीकांत, गुड्डू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें