रामकोला। पडरौना मार्ग स्थित मथुरानगर के पास शुक्रवार की रात करीब नौ बजे खड़ी ट्राली में बाइकसवार दो युवक टकरा गए। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
कसया के सखवनिया निवासी 30 वर्षीय इंदल अपनी फुआ के लड़के सनोज के साथ महराजगंज के खजुरिया महादेव से बाइक से अपने घर पडरौना जा रहे थे। रामकोला कस्बा पार करते ही मथुरा नगर में सड़क के किनारे खड़ी ट्राली में पीछे से टकरा गए। संवाद