फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गांव के सचिव पर धनउगाही का आरोप

Tue, 27 Aug 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। ग्राम पंचायत चंद्रौटा निवासी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सचिव पर जन्म प्रमाणपत्र के लिए दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। सीएम समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में कहा है कि उनके दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए तमकुहीराज एसडीम और बीडीओ से फाइल अग्रसारित कराकर सचिव को दिया। करीब एक सप्ताह तक दौड़ने के बाद उन्होंने फाजिलनगर स्थित एक सीएससी संचालक को दस हजार रुपये देने की बात कही। रुपये देने से मना करने पर उन्होंने जन्म प्रमाणपत्र बनाने से इन्कार कर दिया। बाद में उनकी फाइल फाड़ कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की धमकी देने लगे। इस संबंध एडीओ पंचायत इमरान आलम ने बताया कि शिकायत मिलेगी, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जबकि, ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पैसा लेने का आरोप गलत है। किसी भी व्यक्ति से कोई पैसा नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें