रहसू बाजार। क्षेत्र के भठही बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति ने सड़क के ऊपर सड़क बनवाने का आरोप लगाते हुए कार्य रुकवाने की मांग उच्च अधिकारियों से की है।
भठही बुजुर्ग गांव निवासी रजनीश शुक्ल ने अपर मुख्य अधिकारी को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया है कि उसके गांव में जिला पंचायत की ओर से पिछले वित्तीय वर्ष में गड्ढा मुक्त सड़क योजना के तहत सड़क का काम कराया गया है। अभी सड़क को बने एक वर्ष पूरा हुआ है यह चलने योग्य है, फिर भी ग्राम प्रधान उसी सड़क पर दोबारा आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उसने तत्काल निर्माण कार्य को बंद कराने की मांग की है।
अवर अभियंता शोभनाथ गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में है, सड़क का निर्माण कार्य रोका गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।