फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसूता की हालत नाजुक, अस्पताल संचालक पर पिटाई का आरोप
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाने के विशुनपुर बरिया पट्टी गांव के सद्दाम अंसारी ने स्थानीय कस्बे के एक निजी अस्पताल संचालक पर गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। गलत इलाज के चलते नवजात की मौत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीएमओ से शिकायत की बात कही है।
विशुनपुरा बरिया पट्टी गांव निवासी सद्दाम अंसारी ने बताया कि बीते शनिवार 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे उन्होंने अपनी छोटे भाई की पत्नी नाजिया खातून को दुदही के महंथ शिवानंद हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा इलाज में लापरवाही सामने आने पर वह नाजिया को दूसरे अस्पताल ले जाना चाहते थे। इस पर अस्पताल के संचालक और उनके समर्थकों ने सद्दाम के साथ मारपीट की। उन्होंने सद्दाम का मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली, साथ ही उनके साथ बदसलूकी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सद्दाम प्रसूता को गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल ले गए। वहां ऑपरेशन से नवजात का जन्म हुआ। हालांकि प्रसव उपरांत हुई लापरवाही के कारण इलाज के लिए ले जाते समय नवजात की मौत हो गई। प्रसूता नाजिया का इलाज अभी भी चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष विशुनपुरा शनि कुमार जावला ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। परिजन देर से शिकायत लेकर आए। उन्हें सीएमओ से शिकायत कर जांच कराने के लिए कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन

मरीज भर्ती हुआ था, बिना हस्ताक्षर किए अपने मन से गर्भवती को लेकर परिजन जा रहे थे, हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया, मारपीट का आरोप निराधार है।
-डॉ. निधि सिंह, संचालक, महंथ शिवानंद हॉस्पिटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें