फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवेचना में लापरवाही का आरोप, डीजीपी से लगाई गुहार

Wed, 28 Feb 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना की पुलिस पर महिला ने सास, ससुर और देवर पर दर्ज केस की विवेचना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीजीपी से न्याय की गुहार लगाई है। मिठहा माफी की विंध्यवासिनी पत्नी रितेश ने आरोप लगाया था कि उसके सास, ससुर और देवर ने उसे और उसके पति को मारा-पीटा। देवर ने अभद्रता की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था और मामले की जांच में जुट गई थी। सोमवार को महिला ने डीजीपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप लगाया है कि विवेचक आरोपियों को बचा रहे हैं। इस संबंध में एसओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अपनी कार्यप्रणाली के अनुसार कार्य कर रही है। मामले में विवेचना चल रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें