फाजिलनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गडहिया गांव के पास एनएच पर पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। चौकी प्रभारी मधुरिया अवनीश सिंह ने बताया कि ट्रक और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे ले लिया गया है। दोनों के चालक फरार हैं। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद