तरयासुजान। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी नाबालिग बेटी को राजन नामक युवक बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका है। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद