हाटा में हाथापाई करते कार्यकर्ता।संवाद
फोटो है। हाटा नगर पालिका के बूथ संख्या 69, 70, 71 का मामला
पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ाकर खदेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा (कुशीनगर)। नगर पालिका हाटा के वार्ड संख्या-19 आजाद नगर के बूथ संख्या 69,70 और 71 पर बाहरी व्यक्ति से वोट डलवाने को लेकर बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान विवाद हो गया। यह विवाद बूथ से बाहर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के बीच हुआ। उनके बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई में तब्दील हो गई। हंगामा होते देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई।
बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे जब मतदान समाप्त होने में महज आधा घंटा का समय बचा था। हाटा के वार्ड संख्या-19 के बूथ पर एक युवती के वोट डालने को लेकर लोग विवाद खड़ा कर दिए। एक उम्मीदवार ने उसके बाहरी होने का आरोप लगाकर उसे वोट डालने से रोक दिया।
युवती के बाहर आकर इस बात की जानकारी देने पर उम्मीदवारों के समर्थक एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। बात कहासुनी के बाद हाथापाई पर आ गई। देखते ही देखते वहां हंगामा होने लगा। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ।