फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निर्दल प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के आगे लगे मुहरयुक्त बैलेट पेपर का फोटो और वीडियो वायरल

Fri, 05 May 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
फेसबुक पर वायरल पडरौना के नगर पालिका अध्यक्ष का बैलेट पेपर, जिस पर निर्दल प्रत्याशी के चुनाव चि
विज्ञापन
निर्वाचन की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध, मतदान कक्ष तक पहुंचा कैमरा
विज्ञापन

निर्दल प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के आगे लगे मुहरयुक्त बैलेट पेपर का फोटो और वीडियो हो रहा वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। नगर निकाय चुनाव के दौरान पडरौना नगर पालिका क्षेत्र से अध्यक्ष पद का बैलेट पेपर बृहस्पतिवार को दोपहर में ही वायरल हो गया। इसे व्हाट्सएप से लगायत फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर लोग साझा करने लगे। निर्वाचन आयोग की कड़ी सुरक्षा को भेदकर मोबाइल लेकर पहुंचे व्यक्तियों को चिह्नित करने में प्रशासन लगा रहा।
चुनाव निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की तरफ से आचार संहिता लागू होने के बाद से ही प्रयास किया जा रहा था। इसी उद्देश्य से बृहस्पतिवार को पहले चरण के मतदान के दौरान सभी बूथों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। सख्त हिदायत दी गई थी कि कोई भी व्यक्ति मोबाइल लेकर बूथ तक न जाने पाए। कई जगह इसका पालन भी हुआ। प्रेक्षक, डीएम, एसपी और सीडीओ स्वयं अधिकतर मतदान केंद्रों पर जाकर वहां के बूथों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। इसके बावजूद पडरौना नगरपालिका क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भेदकर कोई मोबाइल लेकर बूथ तक चला गया और मतदान करने के बाद बैलेट पेपर का न केवल फोटो खींच लिया, बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं बाहर आकर उसने उस फोटो और वीडियो को वायरल कर दिया। उस फोटो और वीडियो में पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष के निर्दल उम्मीदवार सदाशिव के चुनाव चिह्न जहाज के आगे मुहर लगाते वीडियो तथा मुहर लगा फोटो दिखाया गया है। इसकी जानकारी होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और जांच शुरू करा दी। हालांकि, फोटो और वीडियो वायरल करने वाला शख्स देर शाम तक पकड़ा नहीं जा सका था।
विज्ञापन


एसपी बोले
फोटो और वीडियो वायरल होने की जानकारी हुई है। इसकी जांच की जा रही है।
-धवल जायसवाल, एसपी

प्रेक्षक बोले
यह डीएम का काम है। ऑब्जर्वर का काम ऑब्जर्व करना है।
-अनिल कुमार, प्रेक्षक

डीएम बोले
आचार संहिता लगी हुई है। जिसने भी प्राइवेसी भंग की है, उसमें जिन दो तीन लोगों का फोटो मिला है, उन पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। तीन-चार और लोगों का फोटो मिला है। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

-रमेश रंजन, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम


चुनाव चिह्न के आगे लगे मुहरयुक्त बैलेट पेपर वायरल होने के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। इस तरह की हरकत विपक्षी कर रहे हैं या कोई अराजकतत्व, इस बारे में भी हमें जानकारी नहीं है।



-सदाशिव मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें