फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यौन उत्पीड़न की पीड़िता का बयान बदलवाने का आरोप, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तरयासुजान थाने में तैनात एक दरोगा पर दबाव डालकर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान बदलवाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह को सौंपी है।
एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि 10 जुलाई को वह तरयासुजान थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके गई थी। उसी दिन दोपहर गांव का एक मनबढ़ उसके घर में घुस आया और उसका यौन उत्पीड़न कर उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी वह वीडियो उसके पति को दिखाने की धमकी देकर उसके बाद उसका लगातार यौन उत्पीड़न करता रहा।
विज्ञापन

इससे तंग आकर वह ससुराल चली आई। आरोपी वहां भी पहुंच गया और संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। उसने इनकार किया तो एक दिन वीडियो उसके पति को दिखा दिया। वीडियो देखने के बाद उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। तब उसने पांच अगस्त को तरयासुजान थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
इस मुकदमे के विवेचक व एक अन्य महिला कांस्टेबल मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिलवाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। पीड़ित के मुताबिक विवेचक एसआई रास्ते में उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान बदलने का दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर उसके पति को गांजा में जेल भेजने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

इस डर से उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान बदल दिया। कुछ दिन बाद जब उसने विवेचक से आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही तो विवेचक भड़क गया और बोला कि आरोपी का कुछ नहीं होगा। वह केस से बरी हो गया है। पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस कप्तान संतोष मिश्रा को दी व जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें