फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटी को मारपीट कर घर से निकालने और तस्वीर वायरल करने का आरोप

Thu, 16 May 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। बिहार की महिला ने खड्डा थाना क्षेत्र के दामाद पर बेटी को मारपीट कर घर से निकालने और तस्वीर वायरल करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया है कि उनकी लड़की की शादी खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो वर्ष पहले हुई थी। कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में पति-पत्नी में विवाद होने लगा। आरोप है कि पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। इसे लेकर दो बार पंचायत हुई तो पति कुछ समय के लिए घर लाया और फिर विवाद होने लगा। इससे लड़की अपने मायके में रह रही है और वह गर्भवती है। महिला ने बताया कि लड़की का पति निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। वहीं, पेट में पल रहे बच्चे को दामाद नाजायज बता रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें