फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोगों ने लगाया निर्माण में अनियमितता का आराेप

Fri, 07 Jul 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटहेरवा। क्षेत्र के महुअवा देवरिया गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगाें ने जिला पंचायत की तरफ से निर्माणाधीन अमृत सरोवर के सीढ़ी निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव के शिवशंकर तिवारी ने कहा कि कार्यदायी संस्था सीढ़ी निर्माण में गुणवत्ताविहीन बालू और छड़ का प्रयोग कर रही है। इसकी शिकायत कुछ दिन पूर्व सीडीओ समेत अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन लोगों ने चेताया कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह, रामशकल तिवारी, त्रिपुरेश तिवारी, अखिलेश तिवारी, सुबास गुप्ता, सहादत खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें