फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 02 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पड़ोस के गांव का रहने वाले एक युवक व उसके साथी ने महिला के 14 वर्षीय किशोरी पुत्री के साथ दुष्कर्म के प्रयास किया है। महिला का आरोप है कि रात के करीब एक बजे अकेले पाकर घर में घुसे आरोपी सहित दो लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पटहेरवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे वह घोठे पर सोई थी। उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। इसी दौरान बगल के गांव का युवक घर में घुस गया और किशोरी का मुंह दबाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि बेटी ने विरोध किया और शोर मचाया तो महिला की देवरानी वहां पहुंची और देखा कि एक युवक दरवाजे पर खड़ा था। उसे देखकर वह धक्का देकर भाग निकला। देवरानी जब घर में गई तो देखा कि आरोपी किशोरी के साथ जबरदस्ती कर रहा था। शोर करने पर गांव के लोग जुटे और आरोपी को पकड़ लिया लेकिन आरोपी हाथ छुड़ाकर धमकी देते हुए भाग निकला। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें